in ,

लखनऊ CMS में बड़ा हादसा: 11वीं के छात्र पर गिरा बास्केटबॉल पोल, सिर फटा; KGMU में वेंटिलेटर पर भर्ती

CMS लखनऊ हादसा, छात्र घायल, बास्केटबॉल पोल गिरा, KGMU ट्रॉमा सेंटर, स्कूल दुर्घटना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) के कानपुर रोड ब्रांच में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कक्षा 11 के छात्र अक्षयदीप शुक्ला पर बास्केटबॉल का पोल गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। छात्र को पहले पास के SKD हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

वर्तमान में अक्षयदीप की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।


हादसा गेम पीरियड के दौरान हुआ

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर गेम पीरियड के दौरान अक्षयदीप अपने दोस्तों के साथ ग्राउंड में खेल रहा था। इसी बीच बैलेंस बिगड़ने से बास्केटबॉल का पोल उसके ऊपर गिर गया। पोल सीधे उसके सिर पर लगा जिससे वह वहीं गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

टीचरों और स्टाफ ने तत्काल छात्र को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। SKD हॉस्पिटल में सीटी स्कैन करने के बाद हालत बिगड़ने पर KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।


KGMU डॉक्टर बोले— हेड इंजरी बहुत गंभीर

KGMU ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि छात्र को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है।

“छात्र को गहरी हेड इंजरी है, जिसके चलते उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। लगातार निगरानी में इलाज जारी है।”


स्कूल प्रबंधन ने दी स्पष्टीकरण

CMS प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि

“गेम पीरियड खत्म होने के बाद कुछ बच्चे पहिए वाले बास्केटबॉल पोल के चबूतरे पर बैठे थे। अचानक बैलेंस बिगड़ने से पोल गिर गया और छात्र अक्षयदीप उसके नीचे आ गया।”

स्कूल प्रशासन ने तत्काल बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल स्कूल की ओर से छात्र के इलाज में पूरा सहयोग दिया जा रहा है।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की जानकारी मिलते ही अक्षयदीप के परिजन KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। बेटे को वेंटिलेटर पर देख मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और सहपाठी मौजूद हैं।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

30 भट्ठियां, 300 हलवाई, 15 एकड़ में लगेगा टेंट… मथुरा में हो रहीं ऐसी तैयारियां

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखनऊ में हाई अलर्ट: हजरतगंज में वाहनों की सघन चेकिंग, DGP बोले- संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है