उत्तर प्रदेशगोंडादुनियादेशलखनऊविचार

Holi: जानें किस राशि वालों को इस्तेमाल करना चाहिए कौन सा रंग

Holi: आठ मार्च को होली (Holi 2023) का पावन पर्व मनाया जाएगा। वहीं इसके एक दिन पहले यानी 07 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली रंगों के साथ उमंग और उत्साह का भी पर्व माना जाता है। हिंदू धर्म में रंगों को बेहद खास माना गया है। कहा जाता है कि व्यक्ति के जीवन में रंगों का जितना सकारात्मक होता है, उतना ही ये नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। साथ ही रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हमारे शास्त्रों में मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चुनाव किया जाय तो आपकी किस्मत को चमकने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में इस बार होली पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी कुंडली से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है। साथ ही आपकी किस्मत भी चमक सकती है। तो आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को किस रंग से होली खेलना शुभ रहेगा…

मेष और वृश्चिक राशि

इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के जातकों के लिए होली (Holi) में लाल, पीले, गुलाबी और केसरिया रंग का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी एवं पति-पत्नी के बीच संबंध भी मधुर बनेंगे। लेकिन काले एवं भूरे रंग से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा।

वृषभ और तुला राशि

इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को सफेद,हरा,फिरोजी या सिल्वर रंग के रंगों का प्रयोग होली (Holi) खेलने में करना लाभकारी होगा। ऐसा करने से आपको गहरी नींद आएगी,आराम मिलेगा एवं साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में खूब सफलता भी मिलेगी। ये रंग सकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं।

मिथुन और कन्या राशि

इन दोनों राशियों के स्वामी बुध है अतः जन्म कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव को कम करके शुभता में वृद्धि के लिए इन राशि वाले जातकों को हरा,नीला, जामुनी व सी ग्रीन कलर का इस्तेमाल होली खेलने में करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास होगा। पति-पत्नी का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा की प्रसन्नता के लिए कर्क राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर का उपयोग करना श्रेष्ठ रहेगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, सुख-चैन की नींद के साथ आपको करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्य देव है जो सभी ग्रहों और राशियों के भी स्वामी माने गए हैं। जन्म कुंडली में सूर्य जनित दोषों से मुक्ति तथा उनकी प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को लाल, केसरिया, गुलाबी, पीले, सफ़ेद रंगों का प्रयोग जहां आपके विचारों में सकारात्मक वृद्धि करेगा वहीं आपकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। जीवन में उमंग भरने के लिए इस रंग से होली खेलना शुभ होगा।

धनु और मीन राशि

इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनकी अशुभता में कमी और शुभता में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को होली (Holi) खेलने में पीले, लाल, गुलाबी या केसरिया रंगों का प्रयोग करने से जन्म कुंडली में बृहस्पति जन्म दोष शांत होंगे, अच्छी नींद आएगी व डरावने सपने भी परेशान नहीं करेंगे। इसके अलावा धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर और कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं। जन्म कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव मं कमी तथा शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को नीला, काला, जामुनी, आसमानी तथा सफ़ेद या मिश्रित रंगों का प्रयोग शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी,करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे व घर में सुख-शांति रहेगी।

 

इसे भी पढ़ें: जानें भस्म और अंगारों वाली होली से लेकर 21 अनूठी होलियों के बारे में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button