Leadउत्तर प्रदेशदुनियादेशलखनऊ

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय राय को बनाया गया यूपी का प्रदेश अध्यक्ष

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस सतर्क हो गई है। I.N.D.A. महागठबंधन में शामिल होने के बावजूद भी वह हर राज्य में अपने बूते चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम शुरू कर चुकी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें राज्य का प्रभारी महासचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रणदीप सुरजेवाला मध्य प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर का दायित्व पहले से निभा रहे हैं। इसी कड़ी में मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल करते हुए बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस पार्टी में 17 अगस्त को किए गए इस फेरबदल के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस 2024 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) जीत-हार नहीं बल्कि सरकार बनाने के लिए लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी भी कर ली है। हालांकि बीते दिनों विपक्षी पार्टियों की तरफ से महागठबंधन बनाया गया है। लेकिन गठबंधन को लेकर दलों में मचे घमासान को देखते हुए यह लगने लगा है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही I.N.D.A. महागठबंधन बिखर जाएगा। कल दिल्ली में बैठक के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर कांग्रेस के चुनाव लड़ने के बयान के बाद महागठबंधन में दरार पड़ने के संकेत मिल गए थे। हालांकि कांग्रेस ने इसे उनका निजी बयान बताकर विवाद को दबाने की जो कोशिश की थी, उसकी परतें आज पार्टी में किए गए फेरबदल से उधड़ गई है।

कांग्रेस में आज किए गए फेरबदल से यह संकेत मिल गया है कि पार्टी सभी राज्यों में मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन में शामिल होने के बावजूद भी कांग्रेस किसी के दबाव में न आकर अपनी शर्तों पर सीटों का बंटवारा करेगी। राजनीतिक जानकारों की मानें तो विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में मुद्दे बदल जाते हैं। लड़ाई भी क्षेत्रीय दलों के बीच न होकर राष्ट्रीय पार्टियों में होती है। इस बात को कांग्रेस अच्दी तरह समझ रही है। कांग्रेस को पता है लोकसभा चुनाव भले ही एनडीए बनाम इंडिया हो, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button