Leadउत्तर प्रदेशदुनियादेशलखनऊ

By-Elections: घोसी में घामासान, 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू

By-Elections: देश के 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव (By-Elections) के लिए मंगलवार की सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। इस उपचुनाव में उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Constituency) सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। यहां सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बीजेपी (BJP) प्रत्याशी के बीच है। वहीं मजे की बात यह भी है घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Constituency) सपा विधायक दारा सिंह चौहान के पार्टी छोड़ने की वजह से रिक्त हुई। वहीं दारा सिंह चौहान एक बार फिर से बीजेपी के टिकट पर घोसी की जनता का विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह के सामने सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। यहां मुख्य मुकाबला सपा और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के बीच है। क्योंकि बसपा ने जहां प्रत्याशी नहीं उतारा है, वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया सपा को सपोर्ट कर रही है।

बीजेपी और सपा दोनों ही पार्टियों के लिए यह उप चुनाव नाक की लड़ाई मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव इसका असर पड़ सकता है। समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव इसलिए ज्यादा अहम है, क्योंकि उनके विधायक के पाला बदलने से यह सीट रिक्त हुई, यानी सपा के सामने अपनी जीती हुई सीट को बचाने की चुनाती है। उधर लोकसभा चुनाव से पहले बने विपक्षी गठबंधन इंडिया का यह टेस्ट भी माना जा रहा है। गठबंधन इंडिया में शामिल होने के बाद सपा का यह पहला चुनाव है, जब सहयोगी दल घोसी में साइकिल दौड़ाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। वहीं बीजेपी भी हर हाल में घोसी में कमल खिलाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

इन सीटों पर हो रहे चुनाव

गौरतलब है कि देश के छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इन छह राज्यों में उत्तर प्रदेश की घोसी सीट, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट जबकि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली सीट पर उप चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

कमल खिलाने में जुटे ओपी राजभर

घोसी विधानसभा उप चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजेपी की तरफ से दारा सिंह चौहान मैदान में हैं, तो समाजवादी पार्टी की तरफ से सुधाकर सिंह ताल ठोक रहे हैं। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जहां बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए पूरा जोर लगा चुके हैं, वहीं सपा को कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माले (भाकपा-माले) लिबरेशन का पूरा सपोर्ट मिला है। उप चुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है जो शाम छह बजे तक होगा। वोटों की गिनती आठ सितंबर को होगी और उसी दिन नतीजों का एलान भी हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button