देश

Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या का CCTV फुटेज में कैद हुए हमलावर

Sukhdev Singh Gogamedi: राजस्थान में चुनाव नतीजे आने के बाद अपराधियों ने करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर राज्य में बनने वाली नई सरकार को खुली चुनौती दे दी है। जयपुर में मंगलवार को बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें हमलावर गोली मारने से पहले उनसे बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है हमलावर मुलाकात के बहाने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर पहुंचे थे।

सीसीटीवी फुटेज में हत्यारे गोली चलाते हुए नजर आ रहे हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सोफे पर बैठे हुए थे, तभी बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि घटना के बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में जानकारी देते हुए जयपुर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि तीन लोग बाहर से करणी सेना के अध्यक्ष से मिलने आए थे। ये लोग अंदर बैठकर करीब 10 मिनट बातचीत की उसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी।

गोलीबारी की घटना में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बॉडीगार्ड भी घायल हो गए हैं, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं क्रॉसफायरिंग में नवीन सिंह शेखावत नाम के हमलावर की मौत हो गई है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे ने दुख जताया है। बता दें कि जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से पूरे देश में उनके समर्थकों में काफी आक्रोश है। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button