दिल्ली ब्लास्ट: के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस, गुजरात ATS और राष्ट्रीय एजेंसियों के बाद अब पंजाब पुलिस ने भी जांच में एंट्री कर ली है। पंजाब पुलिस की एक टीम सहारनपुर पहुंचकर उस नेटवर्क की तहकीकात कर रही है, जिसके बारे में शक है कि डॉ. अदील अहमद राथर ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियार और RDX हासिल किए।
क्या पाकिस्तान से आए ड्रोन का सीधा कनेक्शन डॉ. अदील से है?
पंजाब के बॉर्डर इलाकों से पिछले 6 महीनों में कई ड्रोन पकड़े गए हैं। इनमें से बरामद हुए हैं—
-
40 किलो RDX
-
12 IED
-
20+ हैंड ग्रेनेड
-
डेटोनेटर और अत्याधुनिक हथियार
अब शक गहराता जा रहा है कि ये विस्फोटक सामग्री आतंकी ‘डॉक्टर्स मॉड्यूल’ को भेजी जा रही थी, जिसका संचालन कश्मीर के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था, और जिसमें केंद्रीय भूमिका डॉ. अदील की बताई जा रही है।
इसी कड़ी में पंजाब पुलिस सहारनपुर के फेमस मेडिकेयर हॉस्पिटल पहुंची, जहां डॉ. अदील नौकरी कर रहा था। J&K पुलिस इससे पहले स्टाफ से पूछताछ कर चुकी है।
पाक ड्रोन से आया 40 किलो RDX—डॉक्टर्स मॉड्यूल तक कैसे पहुंचा?
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए यह हथियार पंजाब बॉर्डर पर गिराए जाते थे। वहां से उन्हें खालिस्तानी गैंग—खासकर बब्बर खालसा और KTF—के नेटवर्क द्वारा उठाया जाता था।
जांच में अब संकेत मिल रहे हैं कि इनकी अंतिम डिलीवरी डॉ. अदील और उसके आतंकी साथियों तक हो रही थी, जो इसे विभिन्न राज्यों में पहुँचाते थे।
सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली ब्लास्ट, फरीदाबाद में मिले 3000 किलो विस्फोटक, और पंजाब में बरामद किए गए RDX को एक ही चेन का हिस्सा मान रही हैं।
UP में महीनों तक ड्रोन का खौफ—क्या ये उसी नेटवर्क का हिस्सा था?
पिछले महीनों में पश्चिमी UP के कई जिलों—
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद—
में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की सूचनाएं आईं।
हालांकि तब कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे, लेकिन अब पंजाब पुलिस इन घटनाओं को बेहद गंभीरता से देख रही है।
यही वह समय था जब डॉ. अदील और उसका मॉड्यूल सक्रिय था।
ड्रोन आतंक की वजह से UP में अफवाहें—लिंचिंग तक हुई
ड्रोन के डर और अफवाहों में—
-
रायबरेली में हरिओम नामक युवक की भीड़ ने हत्या कर दी, उसे ड्रोन चोर समझकर।
-
लखनऊ, सीतापुर, कानपुर समेत कई जिलों में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर गिरफ्तारियां हुईं।
-
UP-112 पर ड्रोन से चोरी की झूठी शिकायतें बढ़ीं।
CM योगी ने जिले-दर-जिले ड्रोन रजिस्टर, रात में उड़ान पर रोक और NSA/Gangster Act की कार्रवाई के आदेश दिए थे।
जांच में खालिस्तान लिंक और बब्बर खालसा का कनेक्शन
पंजाब पुलिस ने जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से कई के संबंध—
-
बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI)
-
खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF)
-
और गोल्डी बराड़–लॉरेंस बिश्नोई गैंग
से मिले हैं।
जालंधर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, मोगा, जालंधर में भारी मात्रा में RDX, IED, ग्रेनेड और डिटोनेटर मिले।
डॉक्टर्स मॉड्यूल: दुबई से ऑपरेट कर रहा था डॉ. मुजफ्फर
जांच में यह पूरी चेन उजागर हुई—
• डॉ. मुजफ्फर राथर — मास्टरमाइंड
-
साइकेट्रिस्ट
-
5 साल से आतंक में सक्रिय
-
दुबई से पूरे मॉड्यूल को संचालित करता था
-
पाक हैंडलर्स और भारत के डॉक्टरों को जोड़ने की भूमिका में
-
फंडिंग, टिकट, विदेश यात्राओं की व्यवस्था संभालता था
उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है।
• उसके भाई डॉ. अदील राथर — ग्राउंड मॉड्यूल
-
सहारनपुर में नौकरी करते हुए आतंक गतिविधि
-
पोस्टर लगवाए, AK-56 छिपाई
-
J&K पुलिस द्वारा UP ATS की मदद से गिरफ्तार
• डॉ. मुज्जम्मिल (अल-फलाह यूनिवर्सिटी)
-
उसके घर से विस्फोटक मिले
-
AK-47 उसकी गर्लफ्रेंड डॉ. शाहीन के पास से मिली
• डॉ. शाहीन — महिलाओं को जोड़ने का प्रयास
-
सहारनपुर में महिला कार्यक्रम में शामिल
-
खुफिया एजेंसियां यह भी जांच रही हैं कि उसने यहां कितनी महिलाओं को स्लीपर सेल बनाया
• डॉ. परवेज — नाइट शिफ्ट में सक्रिय, ATS ने दबोचा
• आरिफ — SGPGI छोड़ कानपुर में भर्ती, गिरफ्तारी से पहले ड्यूटी करके निकला था
• फारुख — Gynaecologist, शाहीन का शिष्य, उधर से मॉड्यूल में शामिल
अब तक 7 डॉक्टर और एक मौलवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
संपूर्ण गिरफ्तारी की टाइमलाइन—कैसे पकड़े गए आतंकी डॉक्टर?
यह पूरा नेटवर्क तभी उजागर हुआ जब—
-
श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए, CCTV में आरोपी पकड़े गए।
-
पूछताछ में मॉड्यूल तक पहुंचा गया।
-
अदील की लोकेशन सहारनपुर से मिली—वहां से पकड़ लिया गया।
-
उसके खुलासों के बाद देशभर में छापेमारी हुई।
-
48 घंटों में 600+ स्थानों पर रेड, 60 संदिग्ध हिरासत में लिए गए।


