in , ,

International Yoga Day : नवयुग कन्या महाविद्यालय में ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ विषयक योगाभ्यास का हुआ आयोजन

International Yoga Day : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के  उपलक्ष्य में नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग तथा दर्शन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज महाविद्यालय प्रांगण में 2026 की थीम *स्वस्थ आयु के लिए योग* के अनुसार योगाभ्यास का आयोजन किया गया I जिसका संयोजन व संचालन मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढी (एन.सी.सी. अधिकारी व विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र) ने किया I उन्होंने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योग क्रम के अनुसार ही ग्रीवा, स्कन्ध चालन क्रियाओं से लेकर बैठ कर, खड़े होकर, पेट के बल लेटकर, पीठ के बल लेटकर करने वाले भुजंगासन, मकरासन, भद्रासन, वक्रासन, त्रिकोण आसन, ताड़ासन, वृक्षासन, पवनमुक्तासन, भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ध्यान आदि का अभ्यास करवाया I

International Yoga Day

योग केवल आसन  तक ही सीमित नहीं : Dr मनप्रीत कौर सोढी

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि योग केवल आसन और प्राणायाम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अष्टांग मार्ग की साधना है I यौगिक क्रियाएं हमें विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचाती हैं तथा सहज, सरल और तनाव मुक्त जीवन की राह दिखाती हैं I

प्राचार्य मंजुला उपाध्याय के दिशा निर्देशन में हुआ आयोजित 

योगाभ्यास का आयोजन 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया I

एन.सी.सी. कैडेट्स एवं छात्राएँ हुईं सम्मिलित

योगाभ्यास में कैडेट अंडर ऑफिसर अंजलि वाजपेई, दीप्ति , प्रियांशी, आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी,वर्तिका सक्सेना, निकिता सिंह, मुस्कान साहू, निधि, अलिशा, माही, रानी, अरुंधति, रजनी , अर्पिता, निष्ठा समेत बड़ी संख्या में एन.सी.सी. कैडेट्स एवं छात्राएँ सम्मिलित हुईं I

कार्यक्रम का आरंभ संगच्छध्वं संवदध्वं ….इस संकल्प के साथ हुआ तथा समापन .सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया:…… इस प्रार्थना के साथ हुआ I

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आगरा में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, सिर फोड़कर किया लहूलुहान! बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे, VIDEO वायरल

NEET UG 2026 : कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी पुनर्परीक्षा, 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल