Bigg Boss 20 Grand Premiere: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। शो के नए सीजन को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि इस बार भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही शो को होस्ट करते नजर आएंगे।
Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी रविवार, 6 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। प्रीमियर एपिसोड में सलमान खान दर्शकों को इस सीजन के कंटेस्टेंट्स से रूबरू कराएंगे। शो शुरू होने से पहले ही कई चर्चित सेलेब्स के नाम संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर चर्चा में हैं।
कब होगा Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर?
‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा। शो को टीवी पर कलर्स चैनल पर देखा जा सकेगा, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह JioHotstar पर स्ट्रीम होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड JioHotstar पर रात 9 बजे से और Colors TV पर रात 10:30 बजे से प्रसारित होगा।
इस बार शो को भारत के अलावा यूके, कनाडा और सिंगापुर के दर्शक भी देख सकेंगे।
सलमान खान फिर संभालेंगे शो की कमान
‘बिग बॉस’ और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। अब 20वें सीजन में भी सलमान खान अपनी खास होस्टिंग स्टाइल के साथ वापसी कर रहे हैं।
वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के गेम पर अपनी बेबाक राय देते और उन्हें रियलिटी चेक देते नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों को इस सीजन में भी उनके खास अंदाज और मनोरंजन का बेसब्री से इंतजार है।

कौन-कौन हो सकते हैं Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट?
ग्रैंड प्रीमियर से पहले कई सेलिब्रिटीज के नाम बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आ चुके हैं। इनमें कनिका मान, माही विज, ईशा रिखी, काजी तौकीर, अर्शिफा खान, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर, अमन गांधी, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, यंग डीएसए उर्फ येडा यंग, उदिति सिंह, शोविक चक्रवर्ती, गीता बसरा, रोहेद खान, रिया अहीर, लव गिल, रीति तिवारी, नीतीश राजपूत और आसिफ खान जैसे नाम चर्चा में हैं।
हालांकि, इन नामों में से कौन-कौन वास्तव में बिग बॉस हाउस में एंट्री करेगा, इसका आधिकारिक खुलासा ग्रैंड प्रीमियर के दौरान ही होगा।

‘वरदान’ ट्विस्ट बढ़ाएगा गेम का रोमांच
इस बार ‘बिग बॉस 20’ में मेकर्स ने एक खास ट्विस्ट पेश किया है, जिसका नाम ‘वरदान’ बताया जा रहा है। इसे एक तरह की एक्स्ट्रा लाइफलाइन के तौर पर देखा जा रहा है।
इस ट्विस्ट के तहत एविक्शन के बाद कंटेस्टेंट्स को गेम में बने रहने का एक और मौका मिल सकता है। ऐसे में इस सीजन में न सिर्फ कंटेस्टेंट्स की रणनीति बल्कि ‘वरदान’ ट्विस्ट भी गेम का रुख बदल सकता है।
नया घर भी है खास
सीजन 20 के लिए बिग बॉस हाउस को भी नए अंदाज में तैयार किया गया है। मेकर्स ने घर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसमें फ्रेश डिजाइन और कई नए एलिमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि नए घर, नए कंटेस्टेंट्स और ‘वरदान’ जैसे ट्विस्ट के साथ Bigg Boss 20 दर्शकों का कितना मनोरंजन करता है।


