Monday, September 25, 2023

फिटकरी फैक्ट्री में पहले दिन मजदूरी करने गए मजदूर की मौत

- Advertisement -

बरेली:- मजदूर पहली बार फिटकरी की फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए गया था। पहले दिन ही फैक्ट्री में गिरने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री वालों ने जिला अस्पताल में पहुचाया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना बिनावर के गांव कुठी निवासी 30 बर्षीय धर्मेंद्र पुत्र घनश्याम बुधवार की सुबह को पहली बार थाना बिथरी चैनपुर के रजऊ में फिटकरी की फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए गया था। धर्मेंद्र फिटकरी फैक्ट्री में काम करते समय ऊपर से गिर गया।  जिससे धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फैक्ट्री कर्मचारी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया फैक्ट्री के कर्मचारी ने परिवार वालों को फोन के द्वारा सूचना दी। परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। उन्हें धर्मेंद्र का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा मिला। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news