Tuesday, October 3, 2023

Awareness Camp Program: ग्राम पंचायत पथवलिया में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

- Advertisement -

Awareness Camp Program: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श् ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी के आदेशानुसार श्री विश्व जीत सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा की अध्यक्षता में दिनांक-31.10.2022 से दिनांक-13.11.2022 तक चलाये जा रहे विधिक सेवा व सहायता गतिविधियों एवं हक हमारा भी तो है अभियान को जन जन तक पंहुचाने के उद्देश्य से जनपद गोण्डा के तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत पथवलिया में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सचिव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि राज्य प्राधिकरण के निदेशानुसार दिनांक-31.10.2022 से दिनांक-13.11.2022 तक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विधिक सेवा/सहायता गतिविधियों के आयोजन व व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। सचिव द्वारा इस कार्यक्रम/अभियान में लोगों को विधिक सेवा/सहायता गतिविधियां, लोक अदालत, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजना तथा राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री चन्द्र मोहन वर्मा द्वारा महिलाओं के सन्दर्भ में नारी सशक्तीकरण पर जानकारी देते हुऐ बताया गया कि वर्तमान दौर में महिलाओं को समाज में समान अधिकार, समान वेतन पाने का अधिकार, नारी सशक्तीकरण हेतु विभिन्न विधिक प्रावधानों पर चर्चा करते हुए महिलाओं का उत्पीड़न न करने, सम्पत्ति का अधिकार, गरिमामय जीवन जीने का अधिकार, अपराध से पीड़ित महिलाओं का नाम उजागर न करने का अधिकार, घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार एवं मातृत्व सम्बन्धी अधिकार आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित यथा घरेलू हिंसा भरण पोषण आदि आदि की विधिवत जानकारी दी गयी।

जिला पंचायत राज अधिकारी के ओर से उपस्थित ए0डी0पी0एम0  चन्द्रसेन सिंह द्वारा नागरिकों से सम्बन्धित जानकारी देते हुये वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, मुकदमों में त्वरित कार्यवाही, टैक्स में छूट के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार पाठक व क्षेत्रीय लेखपाल  अभय श्रीवास्तव द्वारा तहसील स्तर पर राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण, दुघर्टना बीमा योजना, फसल बीमा योजना, बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करने के बावत जानकारी देते हुये उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि उपरोक्त किसी घटना के घटित होने पर क्लेम प्रस्तुत करना जरूरी है। श्रम विभाग के ओर से उपस्थित कम्प्यूटर आपरेटर अजीत पाण्डेय द्वारा श्रमिकों से सम्बन्धित योजनाओं के बावत जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर ग्राम सभा पथवलिया के ग्राम प्रधान ऊषा देवी, पराविधिक स्वयं सेवक प्रभूनाथ, कन्हैया लाल तिवारी, संजय कुमार दूबे सहित भारी संख्या में ग्राम सभावासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news