उत्तर प्रदेश

Bareilly News:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में होगा ऐतिहासिक स्वागत

Bareilly News: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा है कि राहुल गांधी जी की यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही हैव उत्तर प्रदेश की जनता इसका एतिहासिक स्वागत करेगी। यहीं से परिवर्तन का दौर शुरू होगा। रामपुर गार्डन धनवंतरी चौराहा स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर कार्यालय पर 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोनी बॉर्डर पर पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा में बरेली जिला एवं महानगर से बडी संख्या में भागीदारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की संचालन जिला महासचिव जिया उर रहमान ने किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को पहुच रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में इस यात्रा का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत होगा। राहुल गांधी ने इस यात्रा के माध्यम से लोगों के दिलों में प्यार जगाया। आपसी भाईचारा जगाया। लोगों के मन की बात को सुना। जिस तरह से अन्य प्रदेशों में प्रदेश वासियों ने खुलकर इस यात्रा को प्यार दिया। उसी तरह उत्तर प्रदेश पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के वासी भी खुलकर इस यात्रा का स्वागत करेंगे और इतिहास बनेगा। उन्होंने बताया कि बरेली वासी 4 जनवरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। कल 3 जनवरी को बड़ी संख्या में कांग्रेस जन बसों और निजी वाहनों से गाजियाबाद लोनी को रवाना होंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आज परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। लोगों की समझ में अब आने लगा है कि किस तरह से उनको सपने दिखाए गए। आज़ हर वर्ग इस डबल इंजन भा जा पा सरकार से परेशान है। लगातार बढ़ रही महंगाई से गरीब और मध्य वर्ग के आगे समस्याएं खड़ी हो गई। अब लोग कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहे हैं। वह उससे जुड़ थे। उपस्थित कांग्रेस जनों में महानगर प्रवक्ता योगेश जौहरी,जिला महासचिव जिया उर रहमान , डा सरवत हुसैन हाशमी, कमरुद्दीन सैफी, मो हसनैन अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ अली, मो नदीम, अब्दुल सत्तार अल्वी , मो फईम अंसारी, रईस मियां, सोहेल अली, इकराम , हाजी सुल्तान, दानिश सलमानी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री ने किया आईआईएमसी, कोट्टयम कैंपस का दौरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button