Wednesday, October 4, 2023

RaeBareli: जनअधिकार पार्टी पदाधिकारियों ने मनाई भारत रत्न व संविधान रचयिता अंबेडकर की जयंती

- Advertisement -

RaeBareli: रायबरेली में जहां जिला प्रशासन से लेकर राजनीतिक दलों के व विभिन्न संगठनों द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं।इसी को लेकर आज धूमधाम से रायबरेली सदर तहसील के अंतर्गत ब्लॉक राही के ग्राम मुलिहामऊ में कार्यक्रम का आयोजन कर जनअधिकार पार्टी के रायबरेली जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद मौर्य प्रभारी लक्ष्मी नारायण मौर्य अश्वनी मौर्य सहित तमाम पदाधिकारियों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए यह जयंती धूमधाम से मनाई है।

पार्टी के जिलाअध्यक्ष लालता प्रसाद मौर्य ने बताया कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल को हुआ था।इसी तारीख को यहाँ पर्व के रूप में पूरे भारत समेत विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अंबेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। अंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं। प्रभारी लक्ष्मी नारायण मौर्य ने बताया कि हम सब बाबा साहब के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।अंबेडकर की पहली जयंती सदाशिव रणविजय ने 14 अप्रैल 1928 में पूरे रननगर में मनाई थी रणविजय अंबेडकर के अनुयाई थे। उन्होंने अंबेडकर जयंती की प्रथा शुरू की और भीम जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा हाथी के अंबारी में रखकर रथ से ऊंट के ऊपर कई मिरवणूक निकाली थी। साथ ही अश्वनी मौर्य ने कहा कि अंबेडकर के जन्मदिन पर हर साल उनके करोड़ों अनुयाई उनके जन्म स्थल, जन्मभूमि बौद्धधम्म दीक्षा स्थल दीक्षाभूमि नागपुर सहित अन्य जगहों पर विश्व के सबसे अधिक देशों में यह अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इसी को लेकर यहां पर आज संविधान रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई, कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के बैनर के तले रायबरेली के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद मौर्य प्रभारी लक्ष्मी नारायण मौर्य अश्वनी मौर्य जितेंद्र कुमार मौर्य सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे

इसे भी पढ़े: RaeBareli: महावीर स्टडी स्टेट में डॉ0 भीमराव जयंती संग वैशाखी की धूम

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news